एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से सामाजिक समस्याओ के निवारण ,लोगो मे जागरूकता व घुसपैठ रोकने आदि के विषय मे चर्चा के लिए मिले बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार 
शहरवासियो के बीच सामाजिक जागरूकता लाना,शहर मे अनैतिक कार्यो पर रोक, असामाजिक लोगो पर लगाम , व पहचान छिपाकर शहर,गांव, जंगल आदि मे रहने वाले घुसपैठियों से कैसे निपटा जाए, आदि पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा यदि जनता जागरूक हो जाये,समाज मे रहने वाले लोग एकजुट होकर बुराई का, अराजकता का मिलकर विरोध करे।तो पुलिस पर से काफी बोझ कम हो जायेगा, और पुलिस प्रशासन अधिक़ बेहतर तरीके से काम करेगा।

एस पी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के विचारों की सराहना करते हुए, इस अच्छी पहल का समर्थन किया









