
रुड़की। भाजपा के मंडलों की कार्यकारिणी घोषित होने को लेकर पदों के लिए कार्यकर्ता पुरजोर कोशिश में लगे हैंl सबसे ज्यादा प्रयास महामंत्री पद के लिए किए जा रहे हैं l पार्टी का कुछ कार्यकर्ता अपनी लंबे समय से सक्रियता के बाद भी अनदेखी का आरोप लगा रहे है l आप देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी महामंत्री का ताज किसके सिर सजाता है
भाजपा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हुए करीब दो माह होने वाले हैं। कार्यकारिणी की घोषणा पहले पार्टी के निजी कारणों और फिर पहलगाम की घटना के कारण नहीं हो पाई। अब आज इंतजार की घड़ी खत्म होने को है तो दावेदार हर जतन कर अपने पद को पक्का करने के लिए अंतिम जोर लगाए हुए हैं। हर विधानसभा में तीन मंडल है और पार्टी पदाधिकारियों का प्रयास यही है कि मंडल क्षेत्र के निवासी कार्यकर्ता को ही पद का सम्मान दिया जाए। ऐसे में कुछ मंडल ऐसे भी नजर आ रहे हैं जिसमें दूसरे मंडल ही नहीं बल्कि दूसरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सेंधमारी करने की जुगत में लगे हैं। अंदरूनी तौर पर उनका विरोध और समर्थन दोनों जारी है लेकिन अब मंडलों की सूची जारी करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मंडल क्षेत्र के निवासी कार्यकर्ताओं को ही पद का सम्मान मिला या किसी ने सेंधमारी कर डाली। अगर सेंधमारी हुई तो विरोध भी तय है।