
बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह गुर्जर द्वारा मनोज कुमार (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ) को दल के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं कार्यकुशलता को दृष्टिगत रखते हुए, तत्काल प्रभाव से बजरंग वाहिनी दल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज़ सिंह गुर्जर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मनोज कुमार को उत्तराखंड बजरंग वाहिनी दल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, समाज सेवा व धर्म सेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए
उनको यह जिम्मेदारी दी गयी है,और उनसे आशा की जाती है, कि वह पूरी ईमानदार मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे, वे दल का विस्तार करेंगे।