हरिद्वार जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूती देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के आधार पर दो पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नत किया गया। यह सम्मानजनक अलंकरण समारोह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की उपस्थिति में कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया।कंधों पर सजा गौरव का प्रतीक अशोक स्तंभकार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों —
विवेक कुमार (क्षेत्राधिकारी मंगलौर)
नरेंद्र पन्त (क्षेत्राधिकारी रुड़की)
— के कंधों पर अशोक स्तंभ प्रतीक चिन्ह पहनाकर उनका अलंकरण किया और मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इनका स्वागत किया गया।नई जिम्मेदारी, नया उत्साह – कार्यकुशलता की हुई सराहना एसएसपी डोभाल ने कहा कि “पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और अपेक्षाओं में वृद्धि का प्रतीक है।”उन्होंने दोनों अधिकारियों को चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों को निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाने को प्रेरित किया। एसएसपी ने विश्वास जताया कि विवेक कुमार और नरेंद्र पंत अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
अधिकारियों के प्रति विभाग का विश्वास दोनों अधिकारियों की कार्यशैली, निर्णय क्षमता और बेहतर फील्ड प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है। उनकी पदोन्नति से न केवल विभाग के मनोबल को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दिशा में और अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
पदोन्नत अधिकारी
1. विवेक कुमार – क्षेत्राधिकारी मंगलौर
2. नरेंद्र पन्त – क्षेत्राधिकारी रुड़की
अधिकारियों के सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मियों में भी इस पदोन्नति को लेकर खुशी की लहर है, जिसे हरिद्वार पुलिस की टीम स्पिरिट और अनुशासन का प्रतीक माना जा रहा है।









