कुंवर बृजेश सिंह, राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, करेंगे महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक का लोकार्पण
*सहारनपुर_ दिनांक 25अक्टूबर 2025,दिन शनिवार को क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक ,प्राचीन रोहिला किला सहारनपुर जिला कारागार के सामने को अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद रजिस्टर्ड संबद्ध अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रजिस्टर्ड द्वारा रोहिलखंड नरेश सनातन रक्षक,सूर्य वंशी क्षत्रिय महाराजा रणवीर सिंह रोहिला जी की 822वी जयंती मनाई जाएगी,इस पावन अवसर पर माननीय राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कुंवर बृजेश सिंह जी पधारे रहे है समय ग्यारह बजे अपराह्न,चौक का लोकार्पण उनके द्वारा प्रस्तावित है,उनकी स्वीकृति उपरांत इस कार्य क्रम को उनके स्वागत में भव्य बनाने के लिए अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद रजिस्टर्ड की महानगर शाखा सहारनपुर कार्य क्रम के प्रचार प्रसार में जुटी हुई है निमंत्रण पत्र दिए जा रहे है तथा मंत्री जी के स्वागत में ऐतिहासिक नगर सहारनपुर में भव्य चौक को नगर निगम द्वारा सजाया गया है,कार्य क्रम में,माननीय डॉक्टर अजय कुमार सिंह महापौर, श्री संजीव वालिया प्रथम महापौर,नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री शीतल विश्नोई,पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री राकेश जैन श्री नरेश धनगर जी पूर्व कोषाध्यक्ष , श्री हेमंत अरोड़ा, आदि भाजपा पदाधिकारी तथा नगर के गणमान्य व्यक्ति पधारेंगे,क्षत्रिय समाज के भी अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है,डॉक्टर धर्मपाल सिंह रोहिला राष्ट्रीय अध्यक्ष,मास्टर कुल दीप सिंह रोहिला राष्ट्रीय महामंत्री,श्री सुभाष चंद रोहिला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,श्री प्रेम चंद रोहिला प्रांतीय अध्यक्ष,श्री जय वीर सिंह राणा,श्री अभय प्रताप सिंह राणा, श्री दिग्विजय सिंह चौहान श्री नीरज सिंह चौहान अध्यक्ष करनी सेना आदि उपस्थित रहेंगे कार्य क्रम को भव्यता प्रदान करने की भरपूर कोशिश की जा रही है।*
*महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक*
*का*
*लोकार्पण*
* *श्री कुँवर बृजेश सिंह जी* * *( माननीय ,राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) लोक निर्माण विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार)*
*के कर कमलों द्वारा 822 वी जयंती के शुभ अवसर पर*
*दिनांक 25अक्टूबर 2025,दिन शनिवार को किया गया*
*विशेष उपस्थिति,डॉक्टर अजय कुमार सिंह महापौर,श्री राजीव गुंबर,नगर विधायक,श्री संजीव वालिया,प्रथम महापौर,श्री शीतल विश्नोई महानगर अध्यक्ष भाजपा*
*यह एक ऐतिहासिक पल है जब लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ऐतिहासिक शिला लेखों का अनावरण तथा क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक का लोकार्पण करेंगे ,यह रोहिला क्षत्रिय स्वाभिमान का उत्कर्ष होगा तथा एक नया इतिहास बनेगा आपकी सभी क्षत्रिय भाइयों की अपार भीड़ कार्य क्रम को भव्यता प्रदान करेगी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को साथ लेकर आए*
*महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक पर उनकी 822 वी जयंती को एक कीर्तिमान बनाना है तथा अपार जनसमूह की उपस्थिति प्रार्थनीय है*
रिपोर्ट अश्वनी रोहिला ब्यूरो चीफ सहारनपुर*









