समीर आलम को मिली बड़ी जिम्मेदारी — बने उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव
Dainik NUS Media November 3, 2025 1 min read
Select Language
Powered by
🔊 खबर को सुने
PmIMG 20250404 WA0003IMG 20250404 WA0002IMG 20250404 WA0004IMG 20250404 WA0001IMG 20250404 WA0000Chandra Shaikhar Sr Sec Public SchoolChandraPmIMG 20250404 WA0003
रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा में संगठन विस्तार के क्रम में समीर आलम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने समीर आलम को अपनी राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया और उन्हें स्वयं अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा।
नियुक्ति प्राप्त करने के बाद समीर आलम ने कहा कि, “मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व सौंपकर जो सम्मान मुझे मिला है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड का हृदय से आभारी हूँ। उन्होंने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा।”
उन्होंने आगे कहा कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
साथ ही उन्होंने उत्तराखंड किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष महकार सिंह सहित सभी अनुभवीजनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबके सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
Oplus_131072
समीर आलम की यह नियुक्ति उत्तराखंड किसान मोर्चा में नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व का प्रतीक मानी जा रही है।









