बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह द्वारा बजरंग वाहिनी दल का विस्तार करते हुए तनुजा रावत को बजरंग वाहिनी दल उत्तराखण्ड प्रदेश के जिला हरिद्वार महिला जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि हिन्दू बहन बेटियों का धर्म,देश व हिंदुत्व के प्रति सेवा भाव व समर्पण को देखते उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है,
राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने कहा कि यदि इसी प्रकार बहन बेटियां जागरूक हों जाए
तो निश्चिय ही हमारा भारत देश विश्व गुरु बनेगा, और पूरे विश्व को एक संदेश देगा,कि यदि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जाए, तो उस देश को विश्व में आगे बढ़ने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती।









