सहारनपुर__मध्य प्रदेश से आए ऐतिहासिक नगरी सहारनपुर दर्शन के लिए पंद्रह लोग
यहां प्राचीन रोहिला किला के सामने स्थित क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक का महानगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत पूर्व में किए गए ऐतिहासिक सौंदर्यकरण के पश्चात से ही प्राचीन रोहिला किला वर्तमान जिला जेल के सामने स्थित इस चौक की चर्चा पूरे भारत में सोशल मीडिया और अनेक राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों द्वारा फैल रही है उसी कड़ी में , राजगढ़ मध्य प्रदेश के सांसद एवम राज्य मंत्री के प्रतिनिधि हरिओम रोहिला के साथ एक काफिला सहारनपुर महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक दर्शन के लिए आया ,यहां अपने महान पूर्वज , अदम्य साहसी सनातन रक्षक महाराजा की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया पुष्पांजलि दी और सहारनपुर में स्थित इस भव्य प्रतिमा की अद्भुत छवि को निहारते ही गए और आश्चर्य चकित हुए और खुशी से फूले नही समाए। मध्य प्रदेश से पधारे रोहिला क्षत्रिय परिवारों का इस प्रतिनिधि मंडल में हरिओम रोहिला , गौरी लाल रोहिला ,छगन सिंह रोहिला , दरियाव सिंह रोहिला , जगदीश सिंह रोहिला, अजब सिंह रोहिला, विजय सिंह रोहिला ,छोटे लाल रोहिला ,प्रकाश रोहिला और देव नारायण रोहिला आदि आए हुए थे जिन्होंने आखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कुल दीप सिंह रोहिला जी से उनके निवास पर गांव खरीबांस पहुंच कर भेंट की श्री ,कुल दीप सिंह रोहिला राष्ट्रीय महामंत्री जी ने इतनी दूर से आए सभी मेहमानों का स्वागत किया और जलपान आदि कराया, इसके पश्चात यह प्रतिनिधि मंडल श्री मति रेखा रोहिला पार्षद एवम संगठन मंत्री के निवास पर जनकनगर सहारनपुर आए वहां पर उपस्थित श्री रामपाल सिंह रोहिला ,पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ओर प्रेम चंद रोहिला प्रदेश अध्यक्ष ने श्री हरिओम रोहिला राज्य मंत्री और सांसद कॉर्डिनेटर को पगड़ी और अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया,सभी आगंतुकों का श्री नरेश राणा,श्री राकेश रोहिला अध्यक्ष महानगर ,श्री मनीष रोहिला मंत्री महानगर श्री प्रदीप रोहिला कोषाध्यक्ष महानगर,श्री नन्द किशोर रोहिला संगठन मंत्री ,श्री आकाश रोहिला आई टी सेल प्रभारी अमित रोहिला मंत्री शाखा नकुड आदि ने अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया,श्री मति रेखा रोहिला और श्री मति संतोष शर्मा ने श्री हरिओम रोहिला जी को बुके तथा महाराजा रणवीर सिंह रोहिला का चित्र भेंट कर के अभिनंदन किया ।क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा एवम परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम मीडिया प्रभारी श्री समय सिंह पुंडीर जी से भी प्रतिनिधि मंडल ने ओपचारिक भेंट कर सामाजिक एकता और उन्नति पर चर्चा की,। श्री समय सिंह पुंडीर ने भी मध्य प्रदेश से ऐतिहासिक नगरी सहारनपुर में पधारने पर श्री हरिओम रोहिला की बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और सभी अगंतुको का आभार व्यक्त करते हुए पुनः सहारनपुर दर्शन के पधारने और मध्य प्रदेश के लगभग साठ रोहिला राजपूतों के गांवों के सभी प्रधान,पटेल,मुखिया,ठाकुर आदि परिवारों से निवेदन किया कि अपने पूर्वज महाराजा की भव्य प्रतिमा के दर्शन करने हेतु महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक पर यथा समय अवश्य पधारें उनका स्वागत है,।। राष्ट्रीय महामंत्री श्री कुल दीप सिंह रोहिला जी ने सभी को रोहिला परिवार नामक एक एक ऐतिहासिक स्मारिका भेंट की तथा मध्य प्रदेश में वितरित करने के लिए कई बंडल उनके निजी वाहन में रखवाए ताकि सहारनपुर के ऐतिहासिक महत्व को और भी चार चांद लगे, तथा स्मार्ट सिटी,सहारनपुर की लोकप्रियता को बढ़ावा मिले।*