
मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज रुड़की के प्रांगण में युवा महोत्सव “आगाज” कॉलेज फेस्ट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इंटर हाउस प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल निरीक्षक जगत सिंह के नेतृत्व में किया गया।
जिनमें कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कैरम, चेस के अतिरिक्त लेमन -स्पून रेस, स्लो साइकिलिंग रेस आदि रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह व प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए किया। बास्केटबॉल में विजेता रेड हाउस की टीम – अनन्या, भावना, अक्षिता, आंचल, अलीवा, भूमिका, अनुराधा, चांदनी, अनीशा अवनिका एवं अंबिका रही। बेडमिंटन में सिंगल्स में ब्लू हाउस की जैसमिन विजेता रही
एवं डबल्स में ब्लू हाउस की गीतांजलि और कशिश विजेता रही। कबड्डी में ग्रीन हाउस की विजेता टीम – उपासना, तनु, वर्तिका, स्वाति, सिमरन, विनिका, संजना एवं श्वेता रही। कैरम में येलो हाउस की प्रज्ञा ने प्रथम स्थान एवं येलो हाउस की मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चेस में येलो हाउस की रितिक सैनी ने प्रथम स्थान एवं ग्रीनहाउस की वर्षा सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्लो साइकिलिंग रेस में प्रथम स्थान रेनू पटेल, द्वितीय स्थान कर्निका सैनी एवं तृतीय स्थान आकांक्षा सैनी ने प्राप्त किया। लेमन स्पून रेस में प्रथम स्थान रेड हाउस की चांदनी, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस की विनिका एवं तृतीय स्थान ब्लू हाउस की जेबा ने प्राप्त किया। तृतीय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, कृत्रिम सजावट प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया गया।
तीन दिन से चल रहे आगाज कॉलेज के फेस्ट में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह व प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव व निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व उपस्थित अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह व भेंट प्रदान कर किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान येलो हाउस की मंतसा, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस की सादिया एवं तृतीय स्थान ग्रीन हाउस की जीनत ने प्राप्त किया। सोलो नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनी अवस्थी ने,द्वितीय स्थान लवीना ने एवं तृतीय स्थान अनन्या शर्मा ने प्राप्त किया।
ग्रुप डांस में प्रथम स्थान उपासना व ग्रुप ने, दूसरा स्थान काजल व ग्रुप ने एवं तृतीय स्थान विशाखा एवं ग्रुप ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेड हाउस की अफशा ने, द्वितीय स्थान येलो हाउस की पलक ने एवं तृतीय स्थान येलो हाउस की रूपाली ने प्राप्त किया। मॉडल प्रदर्शनी में विज्ञान विभाग की अंजू व टीम को हाइड्रोलिक पावर रोबोट आर्म मॉडल मे प्रथम स्थान, पायल एवं निधि को त्रिकोणमितीय पार्क मॉडल मे द्वितीय स्थान एवं खुशी व टीम को इकोब्रिक मॉडल मे तृतीय स्थान प्राप्त किया
एवं वाणिज्य विभाग की जकिया व ग्रुप के सुगर केन इंडस्ट्री मॉडल ने प्रथम स्थान, भूमि व ग्रुप के डेम कंस्ट्रक्शन मॉडल ने द्वितीय स्थान, नूर फातिमा व ग्रुप के वर्किंग ब्रिज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृत्रिम सजावट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधि डाबरे ने , द्वितीय स्थान सलोनी ने एवं तृतीय स्थान वर्णिका ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विजयी छात्राओं को प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव जी द्वारा व निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवा महोत्सव “आगाज” फेस्ट कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ता एवं कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने सभी को बधाई व धन्यवाद देते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की निर्णायक मंडल की भूमिका में मिसेज मंजुला शर्मा, मिसेज कौशिकी सेन गुप्ता, मिसेज अनामिका शर्मा, डॉ. नीतू, डॉ. पूजा त्यागी, मिस अलीशा सिंह एवं मिसेज नीतू सिंह उपस्थित रहे।