भारतीय जनता पार्टी रुड़की संगठन में लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने आज विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। नई नियुक्तियों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति को भी तेज़ी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार—नये मोर्चा जिलाध्यक्ष इस प्रकार हैं भाजपा युवा मोर्चा – विभोर सेठी महिला मोर्चा – नीलकमल शर्मा किसान मोर्चा – सुदेश चौधरी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा – आदित्य राणा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा – नीटू मंडावर अल्पसंख्यक मोर्चा
जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और बूथ सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में ये सभी मोर्चे जनता के बीच भाजपा की विचारधारा को और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश

भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि नई टीम के गठन से आगामी महीनों में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। खासतौर पर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा को लेकर पार्टी की योजनाओं पर नए सिरे से काम किए जाने की संभावना है।
संगठन के अंदर इन्हें एक संतुलित और अनुभव-युवा ऊर्जा से भरपूर टीम माना जा रहा है, जिससे रुड़की जिले में भाजपा की पकड़ और भी मजबूत होगी।









