उत्तराखंड में बजरंग वाहिनी दल की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज सिंह द्वारा उत्तराखंड इकाई में संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता को प्राथमिकता देते हुए कार्यकारिणी में फेरबदल एवं विस्तार किया गया है। इस क्रम में संगठन में लंबे समय से निष्क्रिय रहने के कारण प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष चौरसिया, उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता मनीष चौधरी, जिला अध्यक्ष अंकुर रोड तथा जिला उपाध्यक्ष सौरभ को उनके पदों से पदमुक्त कर दिया गया है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन में केवल सक्रिय, समर्पित और जिम्मेदारी निभाने वाले पदाधिकारियों को ही दायित्व सौंपे जाएंगे।वहीं संगठन, समाज, देश एवं धर्म सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए गौरव कुमार को बजरंग वाहिनी दल उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक सशक्त कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज सिंह ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कुमार संगठन के नियमों व निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते हुए संगठन को प्रदेश एवं देश स्तर पर और अधिक मजबूत व विस्तारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस बदलाव के बाद बजरंग वाहिनी दल उत्तराखंड में संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।









