नववर्ष के पावन अवसर पर गुरुद्वारा कलकी धर, रामनगर में शबद कीर्तन का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बीजेपी एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजय अरोड़ा (रुड़की) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।शबद कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु की वाणी का रसपान किया
और पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के उपरांत गुरुद्वारा कमेटी ने समाजसेवा, जनहित और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए संजय अरोड़ा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने पर संजय अरोड़ा ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा
कि गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं, जिन्हें आत्मसात करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नववर्ष पर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।









