मुख्यमंत्री आवास पर आज रुड़की जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने प्रदेश के यशस्वी, कर्मठ और जनप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट की । विभोर सेठी ने बताया कि यह भेंट न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली भी साबित हुई। इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री जी ने नवीन दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। उनके प्रेरक शब्दों और मार्गदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश में संगठन और सरकार एकजुट होकर “सेवा, सुशासन और विकास” के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राष्ट्र और प्रदेश की सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने युवा शक्ति को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा की भूमिका और भी निर्णायक होने वाली है।इस गरिमामय अवसर पर BJP Uttarakhand के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संगठन के प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी, प्रदेश मंत्री एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी श्री आदित्य चौहान जी,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली जी,प्रदेश महामंत्री श्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी जी,प्रदेश महामंत्री श्री मुलायम सिंह रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस भेंट को और अधिक ऐतिहासिक बना दिया।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने तथा प्रदेश के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास के नए शिखर तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।यह मुलाकात न केवल संगठनात्मक समन्वय का प्रतीक रही, बल्कि यह संदेश भी स्पष्ट हुआ कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश की उन्नति, युवाओं के भविष्य और राष्ट्र की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।









