– प्रेस क्लब नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत। –
भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में आज प्रेस क्लब महानगर रूड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया गया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस शर्मा और उनकी पूरी टीम को भाजपा पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ जहां संगठन और प्रेस के बीच बेहतर समन्वय के संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। उन्होंने प्रेस की भूमिका को लोकतंत्र का मज़बूत स्तंभ बताते हुए कहा कि आने वाले चुनावी माहौल में निष्पक्ष,सशक्त
और रचनात्मक पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। डॉ. मधु सिंह ने उम्मीद जताई कि प्रेस क्लब की नई टीम समाज हित में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी तरीके से निभाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल
और अक्षय प्रताप सिंह ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष प्रिंस शर्मा और पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब समाज की आवाज़ को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने प्रेस क्लब की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा संगठन सदैव सकारात्मक संवाद का स्वागत करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब आगे भी जनकल्याणकारी योजनाओं को सटीक और सार्थक तरीके से जनता तक पहुंचाने में सहयोग करेगा। कार्यक्रम सम्मान और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ जहां प्रेस और संगठन के बीच सकारात्मक संवाद की नई शुरुआत देखने को मिली।

*बाईट- डॉ मधु सिंह (जिलाध्यक्ष भाजपा)*
*बाईट- अक्षय प्रताप सिंह (जिला महामंत्री भाजपा)*
*बाईट- सागर गोयल (जिला महामंत्री भाजपा)*
*बाईट- पंकज नंदा (जिला मीडिया प्रभारी भाजपा)*









