रुड़की स्थित कुष्ठ आश्रम में हम सभी कार्यकर्ताओं
के मार्गदर्शक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद आदरणीय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों को फल एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री पवन तोमर जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुशील त्यागी जी, मंडल अध्यक्ष श्री गुरजिंदर सिंह जी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य रोड जी तथा सभी कार्यकर्ता-गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी ने अपना अमूल्य समय प्रदान किया, जिसके लिए हृदय से आभार प्रकट किया जाता है।









